Thursday, October 21, 2010

एक रिश्ता ....

मुझे नहीं मालूम की वो वजह क्या थी ??

मुझे ये भी नहीं पता उस सुबह जो हुआ हमारे बीच

वो क्यूँ हुआ ??

और वाकई हुआ भी था या यूँ ही कोई ख्वाब था …

मेरे अकेलेपन से लिपटा हुआ

मैं नहीं जानता !!

बस इतना जानता हूँ की कहीं कुछ रुका हुआ हे तब से ..

अब तक ...

अधूरा सा .. बहका हुआ सा … सिमटा हुआ सा …

जाने किस उम्मीद में ?? जाने कौन सी आश समेटे हुए ??


कहना बे - वजह नहीं की हमारे बीच कोई रिश्ता ज़रूर था

था इसलिए क्यूंकि अब शायद वो नहीं हे …

खैर …

उस रिश्ते को हमने कई तरह से जिया

ये मैं इसलिए कह सकता हूँ ….

क्यूँ की उसके कई निशान मेरे दिल पर,

मेरे ज़ेहन पर अब तक बाकी हैं .


मसलन …

वो एक शाम जाड़े की मुझे अब भी नहीं भूलती ;

जब हम निकल पड़े थे रिक्शे पर पूरा बाज़ार घूमने

और सर्द हवा आहिस्ता से छू कर निकलती थी हमारी साँसों को

और वो दो शामे गर्मी की भी ;

जब हम दिल्ली की सड़कों पर पैदल धुल फाक रहे थे …

एक शाम और भी हे, जिसका ज़िक्र यहाँ मुनासिब नहीं …

शायद ज़र्रूरत भी नहीं ..

और क्यूँ … ?? वो तुम जानते हो …


यूँ ही चलते हुए …

ख़ामोशी से लिपटी नाराज़गी से हमने कई सौदे किये,

धीरे - धीरे किस्से कहानियों से होता हुआ ये रिश्ता

नाश्ते की प्लेट से उढकर रात के खाने की मेज़ तक जा पंहुचा …

मैंने पहले भी कहा था तुमसे :

की ज़िन्दगी तुम्हारे साथ उतनी मुस्किल नहीं लगती

जितनी ये मुझे अकेले में लगती हे !!

क्यूँ की मुझे याद नहीं की हमने आखिरी बार संजीदा होकर कब बात की थी .

I guess कभी नहीं,

Accept once जब मैंने शूट कहा था , चिक्केन मोमोस की टेबल पे .

हर बात मेरी नादानी से शुरू होती और तुम्हारी बेबाकी में घुल के

हमारे होंठो पर छोड़ जाती हँसी के नाज़ुक टुकड़े…


वक़्त कैसे गुज़रा तुम्हारे साथ पता ही नहीं चला,

मालूम होता है अभी कल ही की तो बात है :

जब तुम कॉलेज में मेरे साथ वाली कुर्सी पर बैठी थी

और तुमने अचानक मुझसे मेरा नाम पुछा था !!

और यूँ ही बातों - बातों में हमने एक दुसरे को एक नाम दिया था.

मालूम होता है अभी कल ही की तो बात है

जब तुमने अपनी एक कविता मेरे नाम लिखी थी…

बारहा उन पलों को बंद आँखों से छुआ है मैंने

और उन पर पड़ी ओस की बूंदों से हर बार ये मन भीगा है …


तुम अक्सर पूछती थी की कौन हे वो

और मैं हर बार टाल जाता,

क्यूँ की मुझे तुम्हे पाने की कोई उम्मीद तो थी ही नहीं

लेकिन,

तुम्हे खोने का पूरा यकीन ज़रूर था, और डर भी !!

हम्म … निहायत ही खुदगर्ज़ किस्म का इंसान हूँ मैं ..


जानता हूँ की अभी तक जो कुछ भी दर्ज हे इस पन्ने पर

वो एक तरफ़ा कहानी हे,

कहानी का दूसरा सिरा तुम्हारे हाथ हे

सो उसे मुझसे बेहतर तुम ही जानती हो.


लेकिन अब इन खोखली और बे - बुनियादी बातों का कोई हासिल नहीं,

दर्द और बेचैनी की गुंथी हुई एक टीस ...

उठती हे कभी - कभी रह - रह कर सीने से

सो उसको भी जलने दो, और तपने दो इस गीले मन को

जी की जलन आँखों से बह निकले तो ये रिश्ता परवान चढ़े !!!


No comments:

Post a Comment