Friday, April 23, 2010

अ डे ऑफ़ SummeR ...

आज गर्मी कुछ ज्यादा ही है
माथे से टपकता पसीना रुकता ही नहीं हे
शर्ट बस की सीट से लगकर पीठ से पूरी गीली हो गयी है
धुल से लिपटी गर्म हवा चांटे मार रही मुह पर
गला हे की सूखता ही जा रहा हे बार बार
पानी भी गले से उतरता उतरता हलक के बीच में ही सूख जाता है
अभी तो जून भी नहीं आया , कंडक्टर के कपडे अभी से गायब हैं
टिकेट भी साला गीली दे रहा है
बस सवार खीरे ककड़ी में ठंडक ढूंढ रहे है
और कुछ दिमाग वाले राहगीर लस्सी दही में...
बुर्केवाली की जान ॥ बुर्के में ही बौखलाकर रह जाती है
कम्बखत सईदा को भी अपनी सगाई इतनी गर्मी में करवानी थी ??
मैं तो कभी न करवाती ... हाँ ...
तभी ड्राईवर पीछे से आती होर्न की आवाज़ को चीखता है :-
अबे साली दिमाग क्यूँ ख़राब कर री हे जगह होगी तो साइड दूंगा ...
थाड़ी रे चुप चाप॥
ड्राईवर की इस फटकार के बाद किसी बस सवार ने ड्राईवर से ये नहीं पुछा ॥ भाई बस क्यूँ रोक राखी हे ॥??
तभी एक बाबा कंडक्टर से :- भाई ये अंधेरिया मोड़ कब आएगा ???
कंडक्टर :- अबे बूढ ... दिमाग ता न फिर गया तेरा .... जब गला फाड़ फाड़ के चीज़ रहा था अंधेरिया मोड़ ...
अंधेरिया मोड़ वाले तरलो ...तब कहाँ मारा रहा था ॥ हैं ????
अब शमशान घाट पे रुकेगी वहीँ उतर लिओ ... मन करे तो वहीँ रह लिओ ...
वैसे भी तेरा टेम होने वाला हे तेरा ... ड्राईवर ॥ कंडक्टर एक दुसरे को देख थोडा हस पड़े ...
बाबा दोनों के लिए एक ओवर एज जोक थे ... उसके बाद दोनों ॥ चक्कर में उलझ गए
और 516 , 523 और 519 wale राजबीर, महेंदर सोनू की माँ बहन करने लगे ...
बाबा थोड़े सकपका गए और कुछ सोच कर मन मसोस कर रह गए ...

आज वाकई गर्मी कुछ ज्यादा है ॥


DRINK PEPSI & CHILL OUT ...

Saturday, २४ अप्रैल ' २०१०
१२:४२ pm

1 comment:

  1. waah...waah...yeh sahi tha...very real...samajh aayi baat..;)

    ReplyDelete