आज की रात कहीं मत जा तू ,
आज की रात बड़ी बोझिल है
आज की रात तू कह ले दिल की,
आज की रात ज़रा मधिम है !!
आज की रात मेरे सिरहाने रह तू ,
आज की रात कहीं गम सुम है !!
आज की रात मुझे बाहों में ले तू ,
आज की रात बहुत चुप चुप है !!
आज की रात नींद नहीं अखियान्न में ,
आज की रात नींद से अन - बन !!
आज की रात कहीं मत जा तू,
आज की रात मुझे है जाना !!!
Dedicated to My Loving Mom,
अभी हाल ही में उनकी तबियत ख़राब हुयी और उस रात ही इस नज़्म ने मेरे ज़ेहन में तस्तक दी !!
मैं उनके पास खड़ा उनकी साँसों को महसूस कर रहा था, पर अश्क आँखों से निकलते ही नहीं थे जैसे उन्हें भी डर था . .
अब वो ठीक हैं और मेरे साथ हैं ...
और मैं उनके साथ ...
No comments:
Post a Comment