सवेरे से सीने में अजीब सा दर्द उठता है रह रह कर
और जी भी मतला रहा है बार बार
कभी खिड़की खोलता हूँ उढकर बिस्तर से
और कभी दरवाज़ा पूरा भेड़ देता हूँ
सर का वज़न ढाई किलो फ़ालतू हो गया हे दर्द से
पानी की आधी भरी बोतल एक सांस में पूरी खाली हो जाती है
पर अपनी सांस को गले में सूंघता तो लगता की
कल रात आखिर की वो सिगरेट जो मैंने आधी पी कर बुझा दी थी
वो बुझी नहीं थी और तब से मेरे गले में जल रही है ॥ ये तो समझा बूझा हुआ था मेरा ॥
लेकिन ये सीने में रुक रुक कर अजीब सा दर्द पहली बार हुआ है ..
और सच कहूँ तो ... मुझे डर लग रहा है अब ॥
कहीं कल रात का मोमेंट कुछ ज्यादा ही मेजिक न कर गया हो ...
No comments:
Post a Comment